फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 भाई-बहनों को कराया ब्रह्म भोजन, बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बेगा रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से दातौली के स्वयंसेवी संस्था में रहने वाले करीब 100 भाई-बहनों को ब्रह्म भोजन कराया गया। इसके बाद ब्रह्माकुमारी सीमा और ब्रह्माकुमारी खिलेश्वरी ने भाई-बहनों को राखी बांधी। ब्रह्माकुमारी सीमा ने बताया गया कि राखी का त्योहार पवित्रता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटना और उनमें अपनत्व की भावना पैदा करना है। संस्था में रहने वाले सभी भाई-बहनों ने बड़े प्रेम से राखी स्वीकार की। इस दौरान सभी के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया और त्योहार की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें