फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव हारकर भी फितरत नहीं बदल रहे हुड्डा

Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई के पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने रविवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूपेंद्र हुड्डा चुनाव के बाद भी अपनी फितरत नहीं बदल रहे। उन्होंने हार का ठीकरा प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के सिर फोड़ने की कोशिश की, जिससे वह खुद विपक्ष का नेता बन सकें। लेकिन दीपक बाबरिया ने साफ कहा कि चुनाव में 10-15 टिकटों का वितरण गलत किया गया है। इससे स्पष्ट होता है सांठ-गांठ कर टिकट वितरण करने में पैसे लिए गए। टिकटों के भ्रष्टाचार में केवल हुड्डा ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार शामिल रहा। उन्होंने दीपक बाबरिया के इस्तीफा देने के बावजूद हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में भाग लेने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब दीपक बाबरिया त्यागपत्र दे चुके हैं तो उन्हें बैठक में नैतिक आधार पर हिस्सा नहीं लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें