फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्रह्मकुमारी केंद्र पर धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बसंत विहार काॅलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र पर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी को पर्व के निमित्त रंग का टीका लगाया गया। ब्रह्माकुमारी की मुख्य संचालिका बीके अर्चना ने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव ने हमें होली शब्द के तीन अर्थ बताए हैं। इनमें होली अर्थात बीती सो बीती, जो हो गया उसकी चिंता न करो तथा आगे के लिए जो भी कर्म करो, योगयुक्त होकर करो, दूसरा होली अर्थात हो गई। मैं आत्मा अब ईश्वर अर्पण हो गई, अब जो भी कर्म करना है, वह ईश्वर की मत पर ही करना है, तीसरा होली अर्थात पवित्र। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें