फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों को मनाया जाएगा हिंदी पखवाड़ा, शेड्यूल जारी

Mon, 02 Sep 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। स्कूलों में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग हो सके, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने स्कूलों में हिंदी पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएं, जो हिंदी भाषा पर आधारित हों।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार 3 सितंबर तक स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां करवानी होंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का खंड स्तर पर चयन किया जाएगा। खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं सात सितंबर तक संपन्न करवानी होंगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं 12 सितंबर तक चलने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह डायट में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी अध्यापकों के लिए जारी किए निर्देश
स्कूलों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंदी अध्यापकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा है कि हिंदी अध्यापकों को प्रतिदिन विद्यार्थियों को दो नए शब्द समझाने होंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी उन शब्दों को याद करे और अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखने का भी अभ्यास करें। यह शब्द कक्षा कक्ष में लगाए गए श्यामपट्ट पर भी लिखने होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों के बनाए जाएंगे तीन समूह
समूह एक : कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे।
समूह दो : कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थी प्रतिभागिता करेंगे।
समूह तीन : नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

करवाई जाएंगी यह गतिवधियां
स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें चित्र देखकर कविता या कहानी लिखना, कविता पाठ, किसी घटना का वर्णन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध व नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, अधूरी कविता को पूरा करना सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहेंगी।

वर्जन
-हिंदी पखवाड़े के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूल, खंड व जिला स्तर पर करवाई जाने वाली विभिन्न गतियों को लेकर एससीईआरटी ने शेड्यूल जारी किया है। सभी प्राचार्यों को शेड्यूल के अनुसार ही गतिविधियां करवानी होंगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें