फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच किट एक माह से खत्म

Thu, 21 Mar 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच किट एक माह से खत्म है। मरीजों की जांच न होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जांच कराने के लिए अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज आ रहे हैं, लेकिन किट खत्म होना बताकर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के सुविधा के लिए मुख्यालय से जांच किट तक नहीं मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में हेपेटाइटिस सी व बी के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर बुधवार को हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के सैंपल लिए जाते थे। इन सैंपल को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वायरल लोड की जांच नहीं हो रही है। एक माह से जांच किट खत्म होने पर हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच नहीं हो रही। जांच किट खत्म होने के बाद मरीज को अब अगली तारीख भी नहीं दी जा रही है। इसकी वजह यह है कि जांच किट कब तक आएगी, यह कोई बताने वाला नहीं है। मरीजों को यह कहकर वापस भेजा जा रहा है कि जब जांच करने का सामान आ जाएगा, तभी जांच होगी।

250 से ज्यादा हेपेटाइटिस के मरीजों का चल रहा उपचार
जिले में 250 से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। इन मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल से दवा उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन जांच न होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच किट उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अगर सरकार की ओर से जल्द लांच किट उपलब्ध करा दी जाए तो मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच किट खत्म होने के कारण सैंपल नहीं भेजे जा रहे हैं। जांच किट उपलब्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल से मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. स्वराज चौधरी, उप सिविल सर्जन सोनीपत


हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच किट खत्म होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अधिकारियों से बात करके जल्द ही जांच किट मुख्यालय से मंगवा दी जाएगी।

जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें