फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम : एसडीएम

विज्ञापन
16jjrp02- बेरी स्थित लघु सचिवालय परिसर में दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए बैटरियां
विज्ञापन
बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने एक दिव्यांगजन को उसकी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए नई बैटरियां दीं। कुछ दिन पहले दिव्यांगजन बाघपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर अपनी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की खराब हो चुकी बैटरियों को बदलवाने की मांग की थी। एसडीएम रेणुका नांदल ने तुरंत जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए नई बैटरियों की व्यवस्था करवाई गई। सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल ने दिव्यांगजन देवेन्द्र सिंह को दोनों बैटरियां सौंपते हुए उन्हें इसका सही तरीके से उपयोग करने और आत्मनिर्भर बनकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें