फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटी के जन्म पर जरूरतमंद की मदद की

Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना के अंकित दहिया ने बेटी का जन्म होने पर शनिवार को एक जरूरतमंद परिवार को पांच महीने का राशन दान किया। पूर्व दहिया खाप प्रधान रामफल दहिया के पौत्र अंकित दहिया को शनिवार को बेटी हुई है। इसी खुशी को उन्होंने नाहरी गांव के एक परिवार के साथ मनाया। अंकित दहिया का कहना है कि उनके स्वर्गीय दादा रामफल ने दहिया खाप के प्रधान पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक कार्य किए थे। दहेज प्रथा पर रोक, शराबबंदी आंदोलन और बेटियों की शिक्षा के लिए उनके कार्यों को याद किया जाता है, उनके ही कार्यों को वह आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें