सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओसराम फैक्टरी के एक हिस्से में अस्थायी रूप से लगाए गए सैनिटाइजर प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे प्लांट को राख कर दिया। गनीमत रही कि पास के ही गैस प्लांट तक आग की लपटें नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दकमल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। ओमराम फैक्टरी में बनाए गए सैनिटाइजर प्लांट में देर रात अचानक आग लग गई। सैनिटाइजर में लगी आग काफी तेजी से फैल गई। वहां मौजूद कर्मी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन कैमिकल में लगी आग बढ़ती ही चली गई। जिस पर इस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की 7 गाडिय़ों की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया।