फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान

विज्ञापन
दिल्ली रोड दुकान की पहली मंजिल पर लगी आग में जले नोट दिखाते पीड़ित। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुरखास अड्डे पर डेयरी और किराना तथा दिल्ली रोड पर दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। मेयर निखिल मदान, भाजपा नेता राजीव जैन व ललित और व्यापार मंडल के अधिकारी पुरखास अड्डा स्थित दुकानदार से मिले और उसकी मदद कराने का आश्वासन दया।
विज्ञापन

पुरखास अड्डा पर व्यापारी सतीश कुमार की देवी ट्रेडिंग के नाम से दुकान है। वह एक दुकान में डेयरी उत्पाद व दूसरी में किराना के सामान का व्यापार करते हैं। दोनों दुकानों के पीछे ही अपने आवास में रहते हैं। व्यापारी सतीश कुमार के बेटे प्रशांत ने बताया कि तड़के तीन बजे डेयरी उत्पाद लेकर गाड़ी आती है। उसका सामान उतारने के लिए वह तीन बजे उठ जाते हैं। मंगलवार तड़के तीन बजे जैसे ही उसके पिता सतीश कुमार उठे तो उनको दुकान में तेज धमाके की आवाज आई। उन्होंने दुकानों का अंदर की ओर लगा दरवाजा खोला तो आग की लपट उठती दिखाई दीं। दुकान से घी, तेल आदि के डिब्बे तेज आवाज के साथ फट रहे थे। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब 15 मिनट बाद अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दुकानों में घी व तेल होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों दुकानों का सामान जल गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने का पता लगने पर मेयर निखिल मदान, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललिता बत्रा के साथ ही जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, किराना एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, हलवाई एसोसिएशन के दिनेश कुच्छल, राजेंद्र चांदना आदि मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी को दिलासा दी। मेयर निखिल मदान ने व्यापारी को नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
दुकान की पहली मंजिल पर सामान व नकदी जली
दिल्ली रोड पर बजाज ट्रेडिंग कंपनी के ऊपर छत पर लेबर रूम में भी अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहां पर लेबर का सामान तथा उनके रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। इससे काफी नुकसान हुआ है। दिनेश कुच्छल, नवीन गर्ग और सुशील स्याल ने पीड़ितों को दिलासा दी।

पुरखास रोड स्थित दुकान में लगी आग के बाद मौके पर पहुंचे मेयर निखिल मदान व व्यापार मंडल के पदाधिका?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें