फोटाे : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण करती प्राचार्य ऊषा दहिया व प्राध्यापिका
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. उषा दहिया ने पौधरोपण करके की। उन्होंने कहा स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। यह दिन हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी याद दिलाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। सभी ने संकल्प लिया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, जल बचाएंगे और दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर गीता, डॉ. हेमलता, डॉ. उपासना, डॉ. सुमन मान भी उपस्थित रहे। संवाद