फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल का किया निरीक्षण

Thu, 04 Jan 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड स्थित निजी अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को बरोदा रोड स्थित निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की सफाई और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। डिलिवरी के बाद शिशु को दी जाने वाली वैक्सीन का पंजीकरण करने के भी निर्देश दिए गए। टीम ने ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, प्रयोगशाला, प्रसूति विभाग का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन को विभाग की गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को चिकित्सा सुविधा देने, उनके साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम, डॉ. नीरज यादव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा व खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें