फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया बीसीजी टीकाकरण अभियान

Fri, 23 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बीसीजी के इंजेक्शन लगाने की शुरुआत कराते वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व अन्य। सं
विज्ञापन
गोहाना। क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। 27385 पात्रों को टीका लगाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय छिक्कारा ने किया। अधिकारियों के अनुसार एक महीने में सभी पात्रों को बीसीजी के इंजेक्शन लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि क्षय रोग उन्मूलन को बल देने के लिए बीसीजी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 27385 लोगों की सूची तैयार की गई है। इन पात्रों के टीकाकरण के लिए 306 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने 18 से 60 साल की आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए गए हैं। इसमें दुबले पतले, बीते पांच वर्षों से क्षय रोगी, बीते तीन साल से टीबी के संपर्क में रहे, धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से एक महीने बाद टीकाकरण शुरू किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर अभियान चलाकर पात्रों का टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर, खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
पात्र लोगों को टीकाकरण शुरू कर दिया है। मुख्यालय से वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। इसके बाद अब 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों का टीका लगाया जा रहा है।-डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ, चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें