फोटो 19- सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करती प्राच
सोनीपत। जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि विधायक निखिल मदान की माता अनीता मदान रहीं। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, सुनीता गांधी, सुरेश कथूरिया, शीला लाकड़ा, जुगल ज्योति व संजीव गांधी रहे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कलिका सक्सेना ने बीए की छात्राओं व स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कर शिविर में सहयोग दिया। स्टाफ सदस्यों ने रक्त जांच व रक्तचाप की जांच करवाई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल, प्रशासक हरीश घई, डॉ. मीनू ग्रोवर व डॉ. आरती मौजूद रही।