सोनीपत के वृंदावन गार्डन में आयोजित हवन में आहुति देते खरखौदा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अ
सोनीपत। खरखौदा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अनिल झरौठी ने वृंदावन गार्डन में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ हवन कर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की तरह ही नायब सैनी भी ईमानदार एवं कुशल नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में हवन को शुभ कार्य के लिए बेहतर माना गया है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मिशन को आगे बढ़ा कर उसे पूरा करने का काम करेंगे। इस दौरान कई सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ पूर्व व वर्तमान सरपचों, ब्लाक समिति सदस्यों व जिला परिषद के सदस्यों ने यज्ञ में आहुति दी।