फोटो : सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित यज्ञ में आहुति देत
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान में शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आहुति डालकर नए सत्र की सफलता, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व उन्नति की कामना की। प्रधानाचार्य अतुल खट्टर ने कहा कि हवन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। नए कार्यों की शुरुआत को मंगलमय बनाती है। संवाद