फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित

Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से संचालित करवाई जाने वाली माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक की वार्षिक परीक्षा के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 23 फरवरी तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं। कक्षा 12वीं के भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड की तरफ से बाह्य परीक्षक नियुक्त करके संपन्न करवाई जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर व परीक्षकों को बोर्ड की ओर से उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश-पत्र, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें