फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Roadways: एक माह से बंद शिमला रूट शुरू, कटरा जाने वाले यात्रियों को भी राहत

Sat, 02 Sep 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण रूट बंद कर दिया था। दोपहर 2 बजे सोनीपत बस अड्डे से बस चलेगी। बस सोनीपत से कटरा वाया दिल्ली आईएसबीटी होते हुए जाएगी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देते हुए शिमला रूट पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। वहीं कटरा रूट पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर बस सेवा दी गई है। रोडवेज के इस कदम से पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने की योजना बना रहे यात्रियों को फायदा मिलेगा। ट्रेनों में भारी भीड़ व लंबी वेटिंग के बीच रोडवेज की ओर से शिमला व कटरा के लिए शुरू की गई बस सेवा से यात्रियों ने राहत ली है।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में जुलाई माह में हुई तेज बारिश से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। कई मार्गों पर भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए थे। इस बीच हरियाणा के सोनीपत डिपो की दो बसें शिमला बस अड्डे पर फंस गई थी। बसों को निकालने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, जिसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शिमला रूट बंद कर दिया था। करीब एक महीने से बंद पड़े इस रूट को अब स्थिति सामान्य होने पर दोबारा शुरू किया गया है, जिससे शिमला व कटरा जाने वाले यात्री अब बस के सफर का आनंद उठा सकते हैं।

कटरा रूट पर चलाई जा सकती हैं अतिरिक्त बसें
रोडवेज विभाग पहाड़ी क्षेत्रों के प्रमुख रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की कवायद में जुटा हुआ है। शिमला रूट शुरू होने से पर्यटकों को फायदा पहुंचेगा, वहीं कटरा रूट पर बस सेवा मिलने से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कटरा रूट से पुरानी बसों को हटाकर नई बसें लगाई गई हैं। जल्द ही नवरात्रों की शुरूआत भी होने वाली है। ऐसे में कटरा रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से अतिरिक्त बस चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से शिमला रूट बंद कर दिया गया था। करीब एक माह बाद स्थिति सामान्य होने पर इस रूट को दोबारा शुरू किया गया है। सोनीपत बस अड्डा से रोजाना शिमला के लिए दो बसें वाया दिल्ली होते हुए जाएंगी। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें