फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: सोनीपत में पूर्व सीएम हुड्डा बोले, जनहित के लिए नहीं लूट के लिए हुआ था भाजपा-जजपा गठबंधन

Wed, 05 Jul 2023 02:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री सोनीपत के मॉडल टाउन में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के भाई एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमतीर्थ के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है।
विज्ञापन
पू्र्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। भाजपा-जजपा का गठबंधन प्रदेश के विकास के लिए नहीं हुआ था, बल्कि लूट के लिए हुआ था। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस राज जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और विकास में नंबर-वन था वह आज भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर-एक पर है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री सोनीपत के मॉडल टाउन में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के भाई एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमतीर्थ के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। भाजपा-जजपा की तरफ से की जा रही रैलियों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष के जरिए कांग्रेस पहले ही रैलियों की शुरुआत कर चुकी है।

सरकार हर मामले में विफल रही
प्रदेश की सात लोकसभा क्षेत्रों में रैली की जा चुकी हैं। अब आठवीं रैली 9 जुलाई को भिवानी में होगी। उसके बाद हिसार और रोहतक में करेंगे। भाजपा-जजपा की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। प्रदेशभर में लिपिकों के धरने पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं, स्कूल में जाओ तो मास्टर नहीं, किसी दफ्तर में जाओ तो कर्मचारी नहीं। यह सरकार हर मामले में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें