फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम नायब सैनी बोले- नरेंद्र मोदी के पारदर्शी फैसलों से भारत हुआ मजबूत

Sat, 18 May 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री की झोली में लोकसभा के 10 और विधानसभा के एक समेत 11 कमल डालेगा। 
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गोहाना में आयोजित सोनीपत-रोहतक लोकसभा की विजय संकल्प रैली में अपने भाषण से लोगों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों का ही परिणाम है। भाजपा में आम कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है।

विज्ञापन


एक गरीब परिवार और छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। वह खुद इसका उदाहरण हैं। आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सानिध्य मिला है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की बात हो, तीन तलाक पर रोक, वन रैंक-वन पेंशन या 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की बात हो, सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति से ही पूरा हो सका है। आम लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से अपना सीधा जुड़ाव मानते हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा देश की ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पर्ची और खर्ची के बल पर नौकरी मिलती थी। अब मनोहर लाल सरकार की पारदर्शी नीति के चलते नौकरियां मेरिट के आधार पर मिल रही हैं।

मैं प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाता हूं कि इस बार भी दस की दस लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में दी जाएंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृषि यंत्र हल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री जब भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री के पीछे से जाने लगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हाथ पकड़कर अपने आगे से निकलने को कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें