फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर से 38 घंटे बाद लौटी ईडी की टीम, खंगाले कागजात

Sat, 06 Jan 2024 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ईडी खनन के मामले में जांच कर रही थी। विधायक व सहयोगियों से जानकारी जुटाई गई। सेक्टर-15 स्थित आवास के बाहर केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल को तैनात किया गया। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह आठ बजे पांच गाड़ियों में सवार होकर पहुंच गए थे। समर्थकों में बेचैनी, घर के बाहर पूरा दिन आवाजाही लगी रही। 
विज्ञापन
ईडी के छापा डालने के दौरान घर से सूटकेस को लाकर गाड़ी में रखते सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास व कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम 38 घंटे बाद लौट गई है। विधायक के आवास से मिलने वाले दस्तावेजों को खंगाला गया। मोबाइल व कंप्यूटर से भी रिकॉर्ड लिया गया। ईडी की कार्रवाई के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दूसरे दिन बेचैनी रही। सुबह से ही विधायक आवास के बाहर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की आवाजाही लगी रही, लेकिन अंदर कोई नहीं जा सका। कार्यकर्ता फोन पर एक दूसरे से जानकारी देते रहे। टीम रात 10:30 बजे लौटी। 

विज्ञापन


खनन मामले में जांच कर रही ईडी की टीम गुरुवार को सुबह आठ बजे सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास पर पहुंची थी। टीम की पांच गाड़ियां 38 घंटे से अधिक समय विधायक के आवास के बाहर ही खड़ी रहीं। जांच टीम ने गुरुवार देर रात तक विधायक व उनके परिवार से पूछताछ करने के अलावा रिकॉर्ड की जांच की है।

इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से टीम जांच में जुट गई और जानकारी जुटाने में लगी रही। ईडी की टीम में शामिल अधिकारियों ने कई कागजात की फोटोकॉपी भी करवाई, जिसके लिए बाहर से फोटो स्टेट मशीन मंगवाई गई थी। हालांकि दोपहर को फोटो स्टेट की मशीन को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


टीम ने कंप्यूटर व मोबाइल फोन में भी डाटा खंगाला। फोटो स्टेट मशीन भेजने के दौरान लगा था कि टीम लौट रही, लेकिन कहा जा रहा है कि मुख्यालय से कुछ अन्य जानकारी मांगने के चलते टीम फिर से जुट गई। शुक्रवार को दोपहर के समय विधायक का मोबाइल कुछ समय के लिए ऑन भी हुआ, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

बेचैन रहे समर्थक
ईडी के छापा डालने की सूचना के बाद समर्थकों में बेचैनी रही। शुक्रवार को सुबह से ही विधायक पंवार के परिचित, समर्थक व कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर चक्कर लगाते रहे। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि ईडी की टीम किस समय लौटेगी। हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एक दूसरे से फोन पर भी संपर्क किया। दिनभर छापे को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें