फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: झरोठी टोल पर भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी रोकी, मारपीट का वीडियो वायरल, रात में टोल कराया फ्री

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष व खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष की गाड़ी के प्लाजा से निकलने के दौरान टोल मांगने पर हंगामा हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि टोल पर मौजूद युवकों ने खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पीएसओ के भतीजे बता धमकी दी। 
विज्ञापन
टोल प्लाजा के वायरल वीडियो में मारपीट करते दिख रहे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव झरोठी के टोल प्लाजा पर सोमवार तीसरे पहर उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र उर्फ सत्ते खरखौदा की तरफ आने के लिए टोल से निकलने लगे। उस दौरान टोल प्लाजा पर कर्मियों ने बेरियर लगाकर टोल मांगा तो उनका भाजपा नेताओं के साथियों से बहस हो गई।

विज्ञापन


बाद में नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। लोगों व पुलिस ने पहुंचकर बीचबचाव किया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। भाजपा नेता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पीएसओ का भतीजे बताकर धमकी देने व अभद्रता की बात कही है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है। रात नौ बजे ग्रामीणों ने टोल को फ्री करा दिया और धरना शुरू कर दिया।

सोमवार तीसरे पहर भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व खरखौदा ब्लॉक समिति का अध्यक्ष गांव रोहट निवासी सितेंद्र उर्फ सत्ते झरोठी टोल पार कर रहे थे। उस दौरान टोल कर्मियों ने उनसे टोल की मांग की। मना करने पर अन्य कर्मी व मैनेजर भी मौके पर आ गए। इसके बाद दूसरी तरफ आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया और जमकर मारपीट की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें ग्रामीण टोल कर्मी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मामले की शिकायत टोलकर्मी विक्की ने पुलिस को दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पिटाई की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा का टोल माफ नहीं है, लेकिन वह जबरदस्ती गाड़ी निकालना चाह रहे थे।

 थाने में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष सितेंद्र व जिला परिषद चेयरपर्सन के पति राजबीर दहिया तथा अन्य। संवाद

दूसरी तरफ तीर्थ राणा का आरोप है कि टोल प्लाजा पर लगातार अभद्रता हो रही है। मुरथल टोल प्लाजा व झरोठी टोल प्लाजा दोनों ही जगह वाहन चालकों से दुर्व्यवहार किया जाता है। सोमवार को उनके साथ बदतमीजी की गई। आसपास के ग्रामीणों के साथ रोजाना इस तरह की बदतमीजी होती है।

गाड़ी का पास बनवाने वालों से भी टोल लेने के लिए लड़ाई-झगड़ा किया जाता हैं। उनका कहना था है कि टोलकर्मियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पीएसओ का भतीजा बताकर धमकी दी है। उन्हीं के नाम पर यहां पर टोल कर्मी गुंडागर्दी करते हैं। कई लोगों को यहां पर हथियार लेकर रखा हुआ है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। दोनों तरफ की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

टोल कर्मी करते है अभद्रता, शाम को दी चेतावनी, रात को कराया टोल फ्री
भाजपा नेता व जिला परिषद चेयरपर्सन के पति राजबीर दहिया व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र ने सोमवार शाम को आरोप लगाया कि उनके गांव की सीमा पर टोल लगा हुआ है। उन्हें आने-जाने में टोलकर्मी हमेशा परेशान करते हैं। अब उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यहां पर धरना देकर टोल को फ्री करवाया जाएगा। आसपास के दहिया खाप से जुड़े गांवों के लोगों का कहना है कि जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह टोल पर धरना देंगे और टोल को फ्री करवाएंगे। वैसे भी केवल 2 किलोमीटर के दूरी तय करने पर भी टोल देना पड़ रहा है, जो गलत है। इसके बाद रात नौ बजे ग्रामीण एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच और फ्री करा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा समेत अन्य ने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रात 11 बजे शुरू हो सका टोल
झरोठी टोल पर पहुंचे एसीपी जीत सिंह ने भाजपा नेता तीर्थ राणा व अन्य से बातचीत कर टोल शुरू कराने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर एसीपी ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर बातचीत कराने का आश्वासन दिया। जिस पर रात 11 बजे भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने टोल से धरना समाप्त कर दिया। उसके बाद टोल शुरू हो सका।

झरोठी टोल प्लाजा पर झगड़े की जानकारी मिली थी। जिस पर दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें