फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में बड़ा हादसा; फैक्टरी गेट के पास करंट लगने से 3 श्रमिकों की मौत, एक गंभीर, सीढ़ी बिजली लाइन

Mon, 17 Jun 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ट्रॉली वाली सीढ़ी बिजली लाइन के तारों से टकराने से हादसा हुआ है। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव मुंडलाना स्थित सिमकोन फैक्टरी के गेट पर ट्राॅली वाली सीढ़ी बिजली के तारों से छू गई। हादसे में तीन श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गई और चौथा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव मुंडलाना के पास सिमकोन फैक्टरी में रेल लाइन के स्लीपर तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी के गेट के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे श्रमिक ट्राॅली वाली सीढ़ी को धकेलकर फैक्टरी में ले जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी बिजली लाइन के तारों से टकरा गई, जिससे करंट लगने से चार श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए।

उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी ज्योतिष सैनी, राजन सैनी, गांव माहरा निवासी विकास और गांव जागसी निवासी नितिन के रूप में हुई। चारों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर ज्योतिष सैनी, राजन सैनी व विकास को मृत घोषित कर दिया गया। नितिन को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तीन श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि चौथा भी झुलसा हुआ है। देर रात तक पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें