फोटो 06- सोनीपत के खरखौदा के गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में निबंध प्र
खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से पहलगाम हमला : एक विश्लेषण विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हर्ष ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग की अध्यक्ष डाॅ. तराना नेगी के मार्गदर्शन व डाॅ. योगेश बाजवान के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंधों का मूल्यांकन डाॅ. विनोद मलिक ने किया। प्रतिभागियों ने हमले की पृष्ठभूमि, भारत की प्रतिक्रिया, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया, ऑपरेशन सिंदूर व रणनीतिक विश्लेषण जैसे पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। संवाद