जींद। जलेबी चौक स्थित दंडी स्वामी गोशाला का सोमवार को चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज मानिकुट पर्वत वाले ने दौरा किया। प्रशासन द्वारा गोशाला को तोड़े जाने पर हरिओम जी महाराज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसा कदम उठाने से पहले संतों और गोभक्तों के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। गोवंश की भूमि को खाली करवाने से पहले आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह पूरी भूमि गोवंश के लिए है। भाजपा सरकार को गोशाला के मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गोमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही गौशाला को तोड़ा जा रहा है, जो उचित नहीं है। इस मौके पर गोभक्त एडवोकेट सतीश यादव जींद, एडवोकेट नरेंद्र अत्री, एडवोकेट आजाद सिंह सैनी मौजूद रहे।