फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोविंद नगर और शास्त्री नगर में निकाली हरिनाम संकीर्तन फेरी

Mon, 20 May 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01. सोनीपत के गोविंद नगर में हरिनाम संकीर्तन फेरी निकालते साधक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। गोविंद नगर और शास्त्री नगर में एकादशी के माैके पर रविवार सुबह इस्कॉन की ओर से हरि नाम संकीर्तन फेरी का आयोजन किया गया। यह फेरी प्रेम कुमार के घर में हरि नाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। समापन अवसर पर रघु कुमार दास ने एकादशी की महिमा के बारे में बताया। अवधवासी दास के रामा रामा रटते रटते भजन पर सभी भक्तजन झूम उठे व चंद्रेश ने हरी नाम संकीर्तन किया। शास्त्री नगर में कृष्ण कृपा दास ने एकादशी पर विस्तार से चर्चा की, ईश्वर चंद्र गौर दास, रघु कुमार दास ने हरि नाम की महिमा के बारे में बताया। इस दौरान रामवन माली दास, मास्टर जगदीप पांचाल, कृष्ण कृपा दास, सहदेव प्राण दास, शिवम, सुनीता, मदन मोहनी देवी, सरस्वती देवी, फाल्गुनी देवी, श्याम सिंह रावत, कृष्ण कुमार, तेजवीर, प्रदीप बंसल समेत अन्य साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें