फोटो 05- सोनीपत के भरतपुरी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से शुरू हुई। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला के पीछे, प्रभु नगर, रोहतक रोड सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई ब्रह्मनगर में श्याम सुंदर प्रभु के घर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न जगह हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान चंद्रेश, मदन मोहनी, देवी व लक्ष्मी ने भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन में रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, ब्रज नारद दास, सीए कृष्ण कुमार, श्याम सिंह रावत, सितेंद्र घनघस, अखिलेश प्रभु, भारत, तेजवीर व योगेंद्र मौजूद रहे। संवाद