फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली

Sun, 19 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र में दीपदान उत्सव मनाकर हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी रोहतक रोड, प्रभु नगर, गुड़ मंडी, ब्रह्मनगर, विशाल नगर से होते वापस पालीवाल धर्मशाला में हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने विभिन्न जगह स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। संकीर्तन में कृष्ण कृपा दास, रघु कुमार दास, शांत नरसिंह दास ने भगवान श्रीकृष्ण व रामजी के सुंदर भजन सुनाकर भक्तों का मन मोह लिया। भागवत तत्व दास ने भागवत के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया। प्रभातफेरी में सीए कृष्ण कुमार, रामसेवक दास, युग धर्मदास, संयम खत्री, मास्टर जयभगवान, सुंदर सिंह, कृष्ण पांचाल, चंद्रेश, सुनीता, लक्ष्मी, संतोष मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें