संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार केंद्र की ओर से भगतपुरा कॉलोनी से रविवार सुबह हरि नाम फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी ब्रह्म कॉलोनी, मन मंदिर, आठ मरला से होते हुई वापस भगतपुरा में लालचंद सैनी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। इस हरि नाम संकीर्तन फेरी में भगवान की महिमा के बारे में बताया गया।
लालचंद सैनी ने बताया कि राधा कृष्ण नंदवानी नगर मंदिर में 18 फरवरी से इस्कॉन की तरफ से भागवत गीता पर सत्संग होने जा रहा है। इसमें इस्कॉन के वरिष्ठ भगत एचजी सत्यापति दास अपने भक्तों के साथ पधार रहे है। उन्होंने बताया कि कथा से पहले 18 फरवरी को सुबह 9 बजे इस्कॉन प्रचार केंद्र ब्रह्म कॉलोनी से कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, यशोधरा दास, श्याम सिंह रावत, रौनक सैनी, भारत, कृष्ण पांचाल, शिवम, अवधवासी दास, डॉ. तरुण सैनी, सुनीता, चंद्रेश मौजूद रहे।