फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चातुर्मास प्रवास स्थल पर किया 1008 बार हनुमान चालीसा पाठ

Sun, 28 Jul 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित चातुर्मास प्रवास स्थल पर दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम
विज्ञापन
सोनीपत। समन्वय मिशन के संस्थापक एवं पंजाब मालवा केसरी राष्ट्रसंत जैनचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) के सर्व धर्म समन्वय चातुर्मास के दौरान सेक्टर-15 स्थित प्रवास स्थल पर 1008 बार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा नेता राजीव जैन व राम कृष्ण साधना केंद्र, मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज ने कहा कि श्रद्धालु हनुमान चालीसा को भाव से गाना चाहिए। ऐसा न करने पर इसका जीवन पर सही प्रभाव नहीं पड़ता। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम स्वयं विचरण करते थे तो उनकी कृपा बनी रहती थी, लेकिन कलियुग में हनुमान जी की कृपा बनी हुई है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने सभी को हनुमान चालीसा पाठ की पुस्तक व राम नाम लेखन पुस्तक का वितरण किया। सुभाष सिंगला ने बताया कि सोनीपत के इतिहास में यह प्रथम चातुर्मास है, जो सर्व धर्म समभाव के माध्यम से हो रहा है। इस दौरान परिषद के जिला सचिव नरेंद्र पाल शर्मा, रमण शर्मा, अनिल जैन, जगमोहन जैन, महावीर गर्ग, विनोद गर्ग, मुकेश गोयल, धर्मवीर, राजेंद्र कुच्छल, वीरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुनीता शर्मा, कौशल्या देवी, मीनू देवी, निहारिका, सत्येंद्र सोलंकी व प्रांतीय महिला मोर्चा की सदस्य रेखा गर्ग मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें