फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल लेवल कुश्ती ट्रायल में हन्नी को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
हन्नी का स्वागत करते ग्रुप के पदा​धिकारी। स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
सोनीपत (वि)। साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल के 8वीं कक्षा के होनहार छात्र हन्नी ने पुणे के लोनावला स्थित सिंहगढ़ पब्लिक स्कूल में सीबीएससी नेशनल लेवल कुश्ती ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए हन्नी ने प्रतियोगिता के सभी 9 प्रतिस्पर्धियों को मात दी। फाइनल मुकाबले में हन्नी ने महाराष्ट्र के पहलवान को एकतरफा मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने कहा कि हन्नी की यह जीत उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साउथ पॉइंट परिवार को अपने इस होनहार छात्र पर गर्व है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह आने वाले एसजीएफआई नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश में अपना नाम रोशन करेगा। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री, वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, सीईओ भावना कालरा, डायरेक्टर डॉ. ममता सचदेवा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें