वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत: स्कूल
सोनीपत (वि)। साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने 50 से 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, खो-खो और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। मोटिवेशन हाउस ने प्रथम, कॉन्फिडेंस ने द्वितीय और टॉलरेंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शौर्य और मानवी तथा जूनियर वर्ग में हन्नी और विजुल को बेस्ट एथलीट चुना गया। संस्था के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुणों का विकास करते हैं। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री, वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, सीईओ भावना कालरा और डायरेक्टर डॉ. ममता सचदेवा ने भी विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की जमकर सराहना की।