फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हैंडबॉल की कांस्य पदक विजेता टीम का किया स्वागत

Fri, 29 Nov 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल के साथ अंतर महाविद्
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में वीरवार को अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की टीमों ने भागीदारी की थी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तरफ से स्नातक की निधि, मानसी, यशिका, सलोनी, शीतल, योगिता, तनू, अनिशा, स्वीटी, साक्षी, रीना, मुस्कान, प्रियंका, कीर्ति, सुजल व बीबीए तृतीय वर्ष की रूबल ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल में पदक जीतकर जिले व महाविद्यालय का रोशन किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर डॉ. नीतू सांगवान व शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता डॉ. सुनीता ने पदक विजेता टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें