फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिप्सी को कैंटर ने मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर से पानीपत जा रही पुलिस जिप्सी जीटी रोड पर गांव गढ़ी कलां के पास हादसे का शिकार हो गई। चालक सिपाही अभिमन्यु, इंचार्ज एएसआई संजीव और सिपाही संजय रमन हल्दाना बॉर्डर पर पायलट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी कलां गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने जिप्सी को टक्कर मार दी। हादसे में अभिमन्यु के हाथ पर चोट आई है, जबकि सिपाही संजय रमन को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गन्नौर थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें