फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संस्कृति रक्षा का मूल आधार होते हैं गुरुकुल

Sun, 01 Feb 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: आर्योदय गुरुकुल के वा​र्षिकोत्सव के दौरान बच्चे व अन्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में आर्योदय गुरुकुल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। यज्ञ के साथ आरंभ हुए उत्सव में आचार्य संदीप श्रेयार्थी ने गुरुकुल की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सार्वदेशिक आर्यवीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत ने युवा जागृति के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरुकुल को संस्कृति रक्षा का मूल आधार बताया। आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु ने महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर वेद मार्ग पर चलने की लोगों से अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्ष राज गुलाटी ने बताया कि गुरुकुल में ही जीवन का वास्तविक निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें