फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैयापुर में युवक गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैयापुर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को दो गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बैयापुर निवासी कृष्ण कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पास था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। कृष्ण को दो गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों को जब मामले का पता लगा तो उन्होंने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें