फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन आज से, रात 8 बजे सद्गुरु माता सुदीक्षा करेंगी प्रवचन

Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। हलदाना बॉर्डर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 28 अक्तूबर से शुरू होने वाले 76वें संत समागम के लिए संत निरंकारी मंडल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समागम में देश-विदेश से करीब 10 लाख संगत जुटेगी। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन व राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंडल के सेवादार व पुलिसकर्मी व्यवस्था में पूरा सहयोग दे रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं के साथ जीटी रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न हो। साढ़े छह सौ एकड़ में फैले समागम स्थल में करीब साढ़े चार सौ एकड़ में पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को निरंकारी संत समागम का आगाज धूमधाम से होगा। सद्गुरु माता सुदीक्षा पालकी में सवार होकर सत्संग पंडाल में पहुंचेंगी। इस दौरान रास्ते के दोनों तरफ खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर करते हुए आगे बढ़ेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर योजना एवं सलाहकार बोर्ड खुली पालकी से आगे, जबकि सेवादार पालकी के साथ चलेंगे। सबसे आगे निरंकारी बैंड का एक विशेष दल चलेगा, जो मधुर ध्वनियों के साथ माता सुदीक्षा का स्वागत करेगा। सद्गुरु माता सुदीक्षा के स्वागत के बाद कविताओं, वक्तव्य, गीत-भजनों के माध्यम से विभिन्न संत महात्मा अपने श्रद्धा भाव प्रकट करेंगे। अंत में माता सुदीक्षा रात 8 बजे से प्रवचन करेंगी।

सुरक्षा में 1 लाख 50 हजार सेवादार
तीन दिन तक चलने वाले समागम में करीब 1 लाख 50 हजार सेवादार सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी पर रहेंगे। समागम में दिल्ली व पानीपत की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं समागम में देशभर के साथ ही कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप समेत करीब 65 अन्य देशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के साथ लगती जगह पर स्थानीय व बाहरी लोगों ने किराये पर जगह लेकर एक अस्थायी मार्केट स्थापित की है। जहां स्टेशन से उतरते ही लोग गर्म कपड़ों, खाद्य पदार्थों व अन्य चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। समागम स्थल पर एक विशाल सत्संग समारोह पंडाल भी बनाया गया है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। सत्संग पंडाल में अनेक एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिससे मंच पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को दूर बैठे सभी श्रद्धालु स्पष्ट रूप से देखकर समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन


समागम स्थल पर होंगी यह सुविधाएं

समागम स्थल पर चार मैदान बनाए गए हैं। इन सभी में भक्तों के रिहायशी टेंटों की व्यवस्था की गई है। साथ ही लंगर की सुविधा के साथ जलपान के लिए 22 कैंटीनों का भी प्रबंध किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा से लेकर मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुचारू रूप से प्रबंध व्यवस्था की गई है। साथ ही लगभग 60 देशों से कायरोप्रैक्टिक चिकित्सकों की टीम भी समागम में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। मिशन के साहित्य की अधिक जानकारी के लिए प्रकाशन विभाग की ओर से विभिन्न स्टाल भी लगाए गए हैं। निरंकारी प्रदर्शनी एवं निरंकारी बाल प्रदर्शनी सभी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें