फोटो : 78: चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में युवा क्रिकेटर अदिति को सम्मानित करते राज्यपाल गुलाब चं
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 34 हस्तियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोनीपत जिले के गांव दुभेटा की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को भी मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। अदिति स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई स्तर पर चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सेक्टर-9 चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा अदिति चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ट्रेनी हैं। टॉप आर्डर बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी करने वाली अदिति ने खेलों में स्टेट स्तर पर तीन गोल्ड सहित 9 मेडल हासिल किए हैं। अदिति को सम्मानित किए जाने से परिजनों में खुशी का माहौल है। जिले के लोगों ने भी हर्ष जताया।