फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : निर्मल चौधरी

Sun, 30 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना
विज्ञापन
सोनीपत। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को पंचायत भवन में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक निर्मल चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना व डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के नए लाभार्थियों को लाभ पत्र दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पात्र लोगों तक हर योजना का पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। सरकार इसको 100 फीसदी के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय उत्थान की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए पंक्ति में खंडे अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत लोग अपने जर्जर मकानों की मरम्मत करवा सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदेश के 6300 लाभार्थियों को प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये भी वितरित किए, ताकि वह अपना प्लॉट खरीद सकें। आज परिवार पहचान पत्र की मदद से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है। इससे पहले उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने विधायक निर्मल चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुराने लाभार्थियों को तो इन योजनाओं का लाभ मिल गया है और भविष्य में नए लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए जल्द पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता माईराम कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला कल्याण अधिकारी राजबीर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें