फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर बैठक कर समय बर्बाद कर रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 30 Dec 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37. सोनीपत के छोटूराम धर्मशाला में प्रतिमा अनावरण समारोह में दीनबंधु छोटूराम की जीवनी पुस्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एसवाईएल के मसले पर सरकार बैठकें कर समय बर्बाद कर रही है। सरकार को सीधे तौर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू करवाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को अमलीजामा पहनाने का काम सरकार का है। इससे साबित हो रहा है सरकार प्रदेश हित में खुद कोई फैसला नहीं ले रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता की भलाई कैसे होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीनबंधु चौधरी छोटूराम व होशियार सिंह मलिक की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. संतराम देशवाल की लिखित दीनबंधु छोटूराम की जीवनी पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह का पूरा जीवन समाजसेवा में समर्पित रहा। खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो योगदान दिया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज दुनिया में वही देश, प्रदेश और समाज तरक्की करेगा जो शिक्षा को महत्व देगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एसवाईएल पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है। फिर भी सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। यही वजह है कि भाजपा और जजपा हरियाणा में जनसमर्थन को तरस रही है। जबकि कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से लेकर जन आक्रोश रैलियों को समर्थन मिल रहा है। अपने कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस घर-घर और जन-जन तक पहुंच चुकी है। जनता ने इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह फैसला देशहित में है। इसे जनता की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की तरह ऐतिहासिक समर्थन व प्रेम मिलेगा। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, मेयर निखिल मदान, विधायक जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पदम दहिया, सुखबीर फरमाणा, भगत सिंह तुषीर, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, सुरेंद्र दहिया, युद्धवीर सिंह मलिक, प्रेम अत्री, अशोक सरोहा, मनोज रिढ़ाऊ, सुनील कटारिया, संतराम देशवाल, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, जयभगवान आंतिल, रवि इंदौरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें