संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गन्नौर। अनाज मंडियों में मंगलवार को सरसों की खरीद जारी रही। जिलेभर की सभी मंडियों में 4993 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इनमें गन्नौर मंडी में मंगलवार को सबसे ज्यादा 2170 क्विंटल सरसों की फसल खरीद की गई।
जिले की मंडियों में रोजाना हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है। गन्नौर मंडी में सबसे ज्यादा सरसों की आवक व खरीद हो रही है। गन्नौर मंडी मंगलवार को 2170 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं सोनीपत मंडी में 1067 क्विंटल, खरखौदा मंडी में 888 क्विंटल और गोहाना अनाज मंडी में 868 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। गन्नौर व आस पास के क्षेत्र से किसान अपनी फसल बेचने के लिए गन्नौर मंडी पहुंच रहे हैं।
वर्जन
किसान अपनी सरसों की फसल सूखा कर मंडी लेकर आए। जिसकी फसल में थोड़ी बहुत नमी है उसको सूखने के बाद खरीद की जा रही है। गन्नौर मंडी में सबसे ज्यादा सरसों की खरीद की जा रही है।
उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड