फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधूरी तैयारी के बीच आज से बाजरा और पीआर धान की सरकारी खरीद

Sun, 24 Sep 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अनाज मंडियों में अधूरी तैयारियों की बीच सोमवार से बाजरा व पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। जिले की तीन मंडियों में बाजरे व सात मंडियों में धान की सरकारी खरीद होनी है। सोनीपत अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। मंडी की दीवारें टूटने के कारण फसल चोरी होने की आशंका रहती है। वहीं गोहाना मंडी में बने शौचालय में सफाई नहीं है। रात्रि प्रकाश व्यवस्था का इंतजार न ही है और पेयजल की सुविधा है। मार्केटिंग बोर्ड व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से आढ़तियों से हर साल करोड़ों रुपये मार्केट फीस वसूली जाती है। उसके बावजूद मंडियों में कोई काम नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से रोहतक रोड स्थित सोनीपत की नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। जिनका भुगतान आढ़ती अपनी जेब से करते हैं। मंडी में जगह-जगह चहारदीवारी टूटने के कारण फसल चोरी होने की आशंका है। यह दीवारें पिछले कई सालों से टूटी पड़ी है। मरम्मत कराने के लिए आढ़तियों ने कई बार मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुधार के नाम पर कुछ नहीं किया। सफाई न होने के कारण दुकानों के पीछे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।


मार्केट कमेटी गोहाना की ओर से किसानों के लिए किसान भवन को खाली करवाया जाए, अनाज मंडी में बने शौचालय व फड़ों की साफ सफाई करवाई जाए, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। यदि शीघ्र अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को हल नहीं करवाया तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
गोहाना की अनाज मंडी में साफ सफाई करवाई जा रही है। जल्द ही मंडी में व्यवस्था को सुधार दिया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
सोनीपत मंडी में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 24 लाख रुपये का बजट मिला है। नई अनाज मंडी में दीवारों का निर्माण किया जाएगा और सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करा दी जाएगी। -मनीष कुमार, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें