फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर सरकार कर रही काम : केंद्रीय मंत्री

Sun, 24 Sep 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
निफ्टम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। पहले मोटे अनाज का ज्यादा प्रचार नहीं था और दाम भी नहीं मिलते थे। आज पूरे विश्व में मोटे अनाज की उपयोगिता बढ़ी है। इस कड़ी में 3 से 5 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय फूड एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को न्योता दिया जाएगा।
पशुपति कुमार पारस शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में आयोजित श्रीअन्न (मोटे अनाज) पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अमर्यादित टिप्पणी पर कहा कि किसी भी राजनेता को एक-दूसरे पर निजी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। किसी को किसी के बारे में अपमानजनक बोलने का अधिकार नहीं, मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन को बालू मिट्टी की भीत बताया
उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए इसे बालू मिट्टी की भीत (दीवार) बताया है। उन्होंने कहा है कि आज एक अनार है और 100 बीमार हैं। उन्होंने कहा है कि सभी 28 में से 5-6 दल सभी प्रधानमंत्री के लिए खुद की उम्मीदवारी बताते हैं। साल 2024 के चुनाव में एनडीए की दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत दर्ज होगी
महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 27 साल से देश की जनता इसका इंतजार कर रही थी। साल 2029 से पहले देश की जनगणना पूरी कर ली जाएगी और उस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी इस विधेयक के तहत होगी।
विज्ञापन

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में आई दरार पर यह बोले
केंद्रीय मंत्री बिहार के नीतीश कुमार व तेजस्वी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि साल 2005 से लेकर अब तक नीतीश कुमार तीन बार पाला बदल चुके हैं। बिहार की जनता ने उन्हें सरकार के जंगलराज के खिलाफ मुख्यमंत्री बनाया था। वहां रक्षक ही भक्षक बन गया है। 11 महीने से बिहार में जंगलराज है। पुलिस से लेकर पत्रकार हर वर्ग दुखी है। भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में आई दरार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश के सभी देशों से रिश्ते ठीक हो, यह नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें