फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार दिव्यांगों को नौकरी में उनका बैकलॉग प्रदान कर रही : राजकुमार मक्कड़

Tue, 03 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 49. दिव्यांग सेवा प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर दिव्यांगजन राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ व अन्य।
विज्ञापन
सोनीपत। दिव्यांगजन राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ दिव्यांगों को लाभ देने के लिए वचनबद्ध है। सरकार सबका साथ और सबका विकास की भावना से काम कर रही है। दिव्यांगों को उनके अधिकारों से वंचित ना रखते हुए प्रदेश सरकार दिव्यांगों को नौकरी में उनका बैकलॉग प्रदान कर रही है। राजकुमार मक्कड़ सोमवार को श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में सेफ इंडिया फाउंडेशन एवं सक्षम की ओर से शुरू किए गए दिव्यांग सेवा प्रोजेक्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्य आयुक्त ने कहा कि दिव्यांगों की सहायता के लिए समाज को आगे आकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता तो भगवान की देन है। पैरालंपिक का जिक्र करते हुए उन्हाेंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में 27 पदक जीते थे, जिसमें से पांच स्वर्ण पदक थे। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज कल्याण कार्यालय में दिव्यांगों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए।
राज्य आयुक्त ने दिव्यांगों से कहा वे अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के सामने रखें ताकि तय समय में उनका निवारण किया जा सके। इस दौरान श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र के प्राचार्य डॉ. सविंद्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. सीमा, संजय सिंगला, वाईके त्यागी, प्रवीण वर्मा, सुरेश कालरा, जिला समाज कल्याण विभाग से अरूण, जोगिंद्र, सेफ इंडिया फाउंडेशन व सक्षम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 49. दिव्यांग सेवा प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर दिव्यांगजन राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ व अन्य।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें