फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकार पर रिटायर्ड कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बस स्टैंड में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बस स्टैंड स्थित मंदिर प्रांगण में जिला प्रधान हवा सिंह दहिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन बलवीर सिंह ने किया। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। जिला प्रधान हवा सिंह दहिया ने कहा कि सोनीपत हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होेंने सरकार व विपक्ष दोनों पर रिटायर्ड कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। बैठक में इंद्रपाल दहिया, जय किशन, ओम सिंह, हरिचंद, इंद्र दहिया, जय भगवान, राजेंद्र, सुंदर बसना, देवेंद्र, दयाचंद, सतनारायण, यशपाल मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें