गोहाना। गांव चिड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अटल लैब से चोरों ने गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने विद्यालय के साथ प्राथमिक पाठशाला से मिड-डे मील पकाने के दो गैस सिलिंडर भी चोरी किए हैं। लैब से प्रोजेक्टर, सीपीयू कंप्यूटर, एलईडी, फिलामेंट, ड्रोन किट, सेंसर, मोटर व अन्य सामान चोरी कर लिया। प्राचार्य धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह स्टाफ विद्यालय पहुंचा तो चोरी का पता चला। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 4.30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद