गोहाना। तहसील रोड स्थित दो दुकानों में चोरी हुई है। दुकानदार ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। उत्तम नगर निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तहसील रोड गोहाना पर अशोका इलेक्ट्रिक सेंटर नाम से दुकान कर रखी है। वीरवार शाम पांच बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और दुकान से 5 स्टार्टर व अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान के सामने स्थित मनोज की दुकान से भी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।