फोटो 24- फरीदाबाद में बैडमिंटन खिलाड़ी गोहाना के विनय पूनिया को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: पाठ
गोहाना। आदर्श नगर निवासी विनय पूनिया ने हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी का आदर्श नगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता फरीदाबाद में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई।
विनय पूनिया ने पुरुष युगल के 35 प्लस वर्ग की प्रतिस्पर्धा में अपने जोड़ीदार विश्वंत दसारी के साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में रोहतक के पंकज मलिक और विपिन कादयान को सीधे सेटों में 21-16 व 23- 21 से मात दी है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ी विनय पूनिया अब पंचकूला में 16 से 23 मार्च तक होने वाली 46वें ऑल इंडिया मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर पिता सदाराम पूनिया, अरुण चहल व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।