फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घूमने निकली महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Mon, 06 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी से क्लब रोड पर घूमने निकली महिला के गले से बाइक सवार सोने की चेन झपट ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। टीडीआई किंग्सबरी निवासी ममता ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार को टीडीआई से क्लब रोड पर घूमने निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पाती झपटमार ने उनके गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। उसके बाद वह भाग निकले। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें