सोनीपत। सोनीपत से दिल्ली जा रही महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। बहालगढ़ के पास चोरी हुए पर्स में सोने की चेन और चार हजार रुपये थे।
सरस्वती विहार निवासी रोहित ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी, साली व बेटा सोनीपत से दिल्ली जा रहे थे। उनके पास बड़ा बैग था। बैग में उनकी पत्नी का पर्स था। बस में सवार एक व्यक्ति ने मदद की बात कहकर बैग अपने पास रख लिया। जब बस बहालगढ़ के पास पहुंची तो वह व्यक्ति उतर गया। जब उन्होंने बैग की जांच क तो पर्स गायब था। रोहित ने बताया कि पर्स में 20.5 ग्राम की सोने की चेन व चार हजार रुपये थे। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।