खरखौदा। गांव मंडोरा में दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। खरखौदा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
गांव मंडोरा निवासी कर्मबीर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 21 मई को वह घर का मुख्य दरवाजा बंद करके किसी काम से कंवाली मोड़ पर गए थे। उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद जब वह घर लौटे तो बाहर का दरवाजा बंद मिला लेकिन अंदर वाले कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेड और अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। कर्मबीर का कहना है कि जांच करने पर पता चला कि अलमारी के लॉकर में रखे सोने और चांदी के जेवर गायब थे। चोरी हुए सामान में सोने की तीन अंगूठियां और चांदी के जेवर शामिल हैं। संवाद